फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल आरक्षी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज में बुधवार देर शाम हुए हादसे में जिला मुख्यालय से डाक लेकर थाने लौट रहा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई जबकि उसके साथ घायल महिला आरक्षी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दी गई।
विज्ञापन

थाना टिकैतनगर में तैनात आरक्षी सुनील कुमार सिंह पुत्र रमेश चंद्र थाने के पैरोकार के रूप में कार्यरत था। वर्ष 2017 में आरक्षी के रूप में सुनील की तैनाती टिकैतनगर थाने पर हुई थी। बुधवार देर शाम डाक लेकर जिला मुख्यालय से लौटते समय सफदरगंज के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके साथ लौट रही दरियाबाद थाने से पैरोकार महिला आरक्षी मंजू यादव को मामूली चोटें आई थी।
सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन स्थिति गंभीर होने से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान आरक्षी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही साथी पुलिसकर्मियों में मायूसी छा गई। एसपी समेत पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान सड़क दुर्घटना में मारे गए आरक्षी के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें