फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की कालाबाजारी रोकने को खाद की 69 दुकानों पर छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश पर यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को खाद की 69 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दस दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए जबकि छह विक्रेेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान 26 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अनिल सागर और अपर जिला सहकारी अधिकारी अशोक कुमार की टीम ने सदर तहसील नवाबगंज की 26 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 11 नमूने लिए गए तथा एग्री जंक्शन बंगलाबाजार का लाइसेंस निलंबित किया गया। इसी प्रकार जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, सुुुुभाष कुमार और प्रीति त्रिपाठी की टीम ने रामनगर और फतेहपुर में 22 दुकानों पर छापे डाले और 13 नमूने जांच के लिए भेजे। इस दौरान दुर्गा फर्टिलाइजर रामनगर, गुप्ता ट्रेडर्स सूरतगंज, जायसवाल फर्टिलाइजर सूरतगंज, संकट मोचन खाद भंडार झंझरा, अमर खाद भंडार फतेहपुर, वर्मा उर्वरक केंद्र फतेहपुर बंद पाए गए।
वहीं कुंवर खाद भंडार झंझरा, बिंदु कुुमार अग्रवाल गनेशपुर के अभिलेख गड़बड़ पाए जाने पर इन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सहकारी संघ रामनगर, साधन सहकारी समिति सूरतगंज, महादेव खाद भंडार फतेहपुर, पवन खाद भंडार जरखा, श्रीवास्तव खाद भंडार महादेवा के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उधर, हैदरगढ़ तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी कौशलेंद्र पाल सिंह और पंकज बरनवाल की टीम ने 15 दुकानों पर छापे डाले, एक नमूना भरा तथा दीक्षित खाद भंडार हैदरगढ़ बंद पाए जाने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी अरुणेश प्रताप सिंह और विजय कुमार की टीम ने रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर में 12 दुुकानों पर छापे डाले व एक नमूना लिया तथा अवस्थी खाद भंडार दरियाबाद द्वारा अभिलेख न दिखा पाने पर लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर गठित टीमों ने जिले में खाद की 69 दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान दस दुकानें निलंबित की गई तथा छह विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य और पीएसओ मशीन से ही खाद की बिक्री करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें