फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी व आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ आयोग से शिकायत

Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
election
विज्ञापन
चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ शिकवा शिकायतों का दौर तेज हो गया। सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मो. सबाह ने परियोजना निदेशक तो बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने फतेहपुर में तैनात आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं अब तक कंट्रोल रूम में 7 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मो. सबाह ने परियोजना निदेशक एके सिंह पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप का खास होने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। आयोग को भेज गए पत्र में सबाह ने लिखा है कि एके सिंह जिले में वर्ष 2012 में बतौर बीडीओ रामनगर तैनात किए गए थे।

इसके बाद से वे मनेरगा आयुक्त, जिला विकास अधिकारी और जिला परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। यह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और रामनगर विधानसभा के प्रधान और बीडीसी को ग्राम्य विकास मंत्री के पक्ष में कार्य करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


इनके जिले में रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। इसी प्रकार बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने आयोग को भेजे गए पत्र में फतेहपुर में तैनात आपूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार सपा का प्रचार कर रहे हैं। वह कोटेदारों को सपा के पक्ष में बने रहने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में अब तक सात शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें