विधानसभा चुनाव-2017 के लिए मतदाताओं के अंतिम सूची का प्रकाशन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें जनपद में पिछले विधान सभा चुनाव की अपेक्षा जिले में 177520 मतदाता बढ़े हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 96053 है। इस बार जिले में कुल 21 लाख 51 हजार 468 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें पुरुष 11 लाख 53 हजार 393 व महिला 9 लाख 98 हजार आठ मतदाता शामिल हैं।
विधान सभा चुनाव के लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं के अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 177520 वोटर बढ़े हैं। इसमें बढ़ी महिला मतदाता की संख्या 96053 और बढ़े पुरुष मतदाता की संख्या 81467 है।
बढ़े हुए आंकड़े बताते हैं कि मतदान के प्रति सबसे अधिक जागरूकता महिलाओं में आई है। सबसे अधिक मतदाता बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में ही बढ़ी है जबकि सबसे कम मतदाता हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। मतदाता सूची में का प्रकाशन बूथ लेबल पर किया गया।
1,45,500 युवा पहली बार करेंगे मतदान
पिछली विधानसभा चुनाव के सापेक्ष बढ़े इस बार 1,77,520 मतदाता बढ़े हैं। इनमें करीब 1,45,500 के करीब नए मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। महिला व पुरुष वोटरों के अलावा 67 अन्य मतदाता भी मतदान करेंगे
बढ़े मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल बढ़े मतदाता
कुर्सी (266) 14508 15981 30489
रामनगर (267) 13300 17925 31225
बाराबंकी (268) 20018 20568 40586
जैदपुर (269 एससी) 12371 14386 26757
दरियाबाद (270) 14333 18617 32950
हैदरगढ़ (272) 6937 8576 15513
कुल 81467 96053 177520
बूथों पर मतदाता सूची लेकर पहुंचे बीएलओ
बृहस्पतिवार को बीएलओ बूथ लेबल पर मतदाता सूची लेकर पहुंचे। यहां पर मतदाताओं ने अपने नाम देखे। लेकिन बीएलओ दोपहर दो बजे के बाद ही बूथों से गायब हो गए। जिससे मतदाताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बूथवार कर दिया गया है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 1 लाख 77 हजार 520 मतदाता बढे़ हैं।-अनिल कुमार सिंह, एडीएम।