फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व सपा प्रत्याशी ने लगाए मतदान प्रभावित करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा व सपा प्रत्याशी राकेश वर्मा ने कुछ लोगों पर मतदान के लिए प्रलोभन देने व दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बाद अधिकारियों ने इस विधानसभा क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने चुनाव प्रेक्षक को पत्र लिखकर व ट्वीट कर शिकायत की है।
विज्ञापन

पत्र में भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा है कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जिला बदर अपराधी कासिम प्रधान निवासी पिलहटी, विश्वनाथ यादव निवासी दरावां, सर्वजीत यादव प्रधान ओदरिया, जिला बदर अपराधी अयाज खां निवासी भटवटमऊ, ददन सिंह निवासी कछुवाहनपुरवा, जिला बदर अपराधी अशोक उर्फ गब्बर निवासी कैथा, सर्वेश कुमार व तेजराम निवासी ग्राम पतौंजा, अशोक यादव निवासी भिरिया, देशराज रावत निवासी बसारी, सुरेश वर्मा निवासी ग्राम टांड, बलराज यादव निवासी मिठवारा, नसीम गुड्डू निवासी फतेहपुर, जफरुल इस्लाम उर्फ पप्पू, निवासी मस्तान रोड फतेहपुर, सभासद नसरे आलम निवासी काजीपुर फतेहपुर द्वारा मतदान को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
यह लोग सपा के समर्थन में मतदान का दबाव बना रहे हैं। इस शिकायत के बाद शनिवार को ही सपा प्रत्याशी राकेश कुमार वर्मा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को मेल द्वारा भेजी गई शिकायत में ग्राम कामीपुर निवासी शिव विशाल सिंह, हेमापुरवा के शीश रावत, परसादीपुरवा के प्रदीप कुमार, निन्दूरा के विनय मौर्य समेत कई लोगों पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। एक अन्य पत्र में भी सपा प्रत्याशी ने कुछ लोगों द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें