फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर छाए बादल, बढ़ी ठंड ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव और आसमान पर छाए बादलों की वजह से बृहस्पतिवार को ठंड और ज्यादा बढ़ गई। इससे लोग पूरे दिन बेहाल रहे। दिन में कुछ देर के लिए धूप तो निकली परंतु वह भी ठंड से राहत नहीं दिला सकी। वहीं सर्द हवा के चलने से शाम होते ही गलन बढ़ गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लेकिन शहर में चिह्नित स्थानों पर कहीं पर भी अलाव जलते दिखाई नहीं दिए जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पछुवा चलने के आसार हैं, जिससे ठंड में कमी की संभावना नहीं है। वहीं बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा भी चलती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। चिह्नित स्थानों पर अलाव न जलवाए जाने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को झेलनी पड़ी। ये लोग ठंड से बचाव के लिए खुद से इंतजाम करते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते चिह्नित स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। इस बाबत ईओ नगर पालिका पवन कुमार का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में चिहिन्त स्थानों के अलावा भी कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें