फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम ने ली सुध, 1.60 करोड़ से बनेगी गोशाला

Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तराई क्षेत्र में बाढ़ के दौरान फंसने वाले घुमंतू मवेशियों को अब सुरक्षित पनाह मिल सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सूरतगंज ब्लॉक के तराई इलाके में एक बड़ी गोशाला के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है। इसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। गोशाला का निर्माण भिटौली खास गांव में कराया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व बाढ़ के दौरान बहराइच से बाराबंकी की ओर हवाई निरीक्षण करते समय मुख्यमंत्री ने जिले के तराई क्षेत्र में दलदली जमीन और बाढ़ के पानी में फंसी गायों को देखा था। इस दृश्य ने उन्हें विचलित कर दिया था। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तत्काल जिले के अधिकारियों से इस पर सवाल जवाब करने के बाद गोवंश को रेस्क्यू कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला था। अब शासन ने गोशाला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें