फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुख्य सचिव ने की जनगणना तैयारियों की समीक्षा

Thu, 09 Apr 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियों की बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा। इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। 15 अप्रैल से कार्मिकों को तहसीलवार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव को बताया गया है जिले में सात मई से शुरू होने वाली स्वगणना और 22 मई से शुरू हो जनगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वगणना को लेकर सात से 20 मई तक का पूरा प्लान बनाया गया है। इसमें किस दिन क्या किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी गई।
इसके अलावा जनगणना में करीब 8008 कर्मियों को लगाया गया है इसके लिए 113 ट्रेनर लगाए गए हैं जो सभी छह तहसीलों में इन कार्मिकों को जनगणना करने का प्रशिक्षण देंगे। कहा कि स्वगणना के तहत लोग स्वयं अपने परिवार की जनगणना कर सकेंगे। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटली होगी इसमें पेपर का प्रयोग नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें