फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1080 में चारबाग से बाराबंकी के लिए सिटी बस एमएसटी

Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
नई बसों के चलते यात्रियों को होगी सुविधा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब सिटी बस से 1080 रुपये में महीने भर चारबाग से बाराबंकी के बीच सफर कर सकेंगे। इसके अलावा कैसरबाग-इटौंजा एवं चारबाग-मोहनलालगंज रूट की सिटी बस के लिए भी एमएसटी की सुविधा शुरू की जा रही है। यह एमएसटी चारबाग, आलमबाग, सप्रू मार्ग, गोमतीनगर, दुबग्गा से बनेगी। 
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि चारबाग से मोहनलालगंज की एसएसटी 720 रुपये और कैसरबाग से इटौंजा की एमएसटी 900 रुपये की है। उन्होंने बताया कि चार जुलाई से यह एमएसटी सिटी बस के सभी काउंटर के अलावा चारबाग, आलमबाग, सप्रू मार्ग, गोमतीनगर, दुबग्गा से बनेगी।

उन्होंने बताया कि ऑल रूट एमएसटी बाराबंकी, इटौंजा, मोहनलालगंज तक यात्रा के लिए मान्य नहीं होगी। यानी बाराबंकी की सफेदाबाद तक, इटौंजा रूट पर बीकेटी और मोहनलालगंज रूट पर एसजीपीजीआई तक ऑल रूट एमएसटी मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें