फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर हटाए गए केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर टिकैतनगर में तैनात केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही धान की उठान न करने और क्रय केंद्रों की संबद्धता के बावजूद एग्रीमेंट न करने पर 15 राइस मिल मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

विधायक दरियाबाद सतीश चंद्र शर्मा ने 24 नवंबर को टिकैतनगर स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। वहां तैनात केंद्र प्रभारी कुलदीप कुमार बिना किसी सूचना के नदारद मिले थे तथा धान खरीद में भी जमकर लापरवाही बरती जा रही थी। इससे वहां मौजूद किसानों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। इस पर किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग विधायक से की थी। विधायक ने डीएम और जिला विपणन अधिकारी से कार्रवाई के लिए कहा था।
जिलाधिकारी से मिले निर्देशों के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने टिकैतनगर धान खरीद केंद्र पर तैनात प्रभारी कुलदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को हटाने के साथ ही धान की उठान न करने तथा केंद्रों से संबद्ध किए जाने के बाद भी एग्रीमेंट न करने पर 15 राइस मिल मालिकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें