फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के नाम काटने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। पांच दिन पहले फीस को लेकर हुए विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने चार छात्रों के नाम काट दिए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह कॉलेज पर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का गुस्सा व हालात बेकाबू देख कॉलेज के प्रबंधन ने बचाव में फायर झोंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब जाकर भीड़ तितर-वितर हुई। कॉलेज प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने 60-70 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के बनियातारा, शहाबपुर स्थित गुलाबदेई इंटर कॉलेज का है। यहां 26 नवंबर को बनियातारा गांव निवासी छात्र आकाश वर्मा अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने गया था। शिक्षकों ने फीस की मांग की तो छात्र ने अभद्रता की। इसे लेकर विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को आकाश, नैन्सी व प्राची समेत चार विद्यार्थियों का नाम कॉलेज से काट दिया। इसे लेकर अभिभावकों समेत बनियातारा गांव के लोग नाराज हो गए। बुधवार को लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर काफी संख्या में कॉलेज पहुंचे ग्रामीणों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पथराव व तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह देख कॉलेज के संरक्षक रमेशचंद्र आर्य ने बचाव में दो राउंड फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ तितर-बितर हुई। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक रमेशचंद्र आर्य की तहरीर कॉलेज में बवाल करने वाले 60-70 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे तक ग्रामीणों ने तोड़ डाले।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि कॉलेज में विवाद की सूचना मिली है। वहीं प्रबंधक का फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है। किन हालात में प्रबंधक ने फायरिंग की, पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें