फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर एडीओ, सचिव समेत 15 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीडीओ की सेल्फी से उपस्थित व्यवस्था में सोमवार को विकास विभाग के एडीओ, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक समेत 15 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सप्ताह के पहले दिन ही अधिकारियों व कर्मचारियों की गैरहाजिरी से नाराज सीडीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दो दिन में तथ्यपरक जवाब ने मिलने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ एकता सिंह ने विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थित सेल्फी व्यवस्था से दर्ज कराने की व्यवस्था को बहाल कर इसकी शुरूआत कराई थी। जिसकी मॉनीटरिंग उनके कार्यालय द्वारा लगातार की जा रही है।
इसके तहत सोमवार को पूरेडलई ब्लॉक में तैनात एडीओ आईएसबी रत्नाकर त्रिपाठी, निंदूरा ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सुधीर कुमार, कनिष्ठ लिपिक राजू गौतम, डूडा कार्यालय में तैनात मेधा गुप्ता, तकनीकी सहायक राकेश कुमार कश्यप, प्रशांत चंद्र, राधेश्याम, पवन कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, जेई अशोक कुमार, सरोज कुमार, बीएमएम राखी वर्मा, आशाराम वर्मा व प्रदीप कुमार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसके संतोषजनक न होने पर दो अगस्त का वेतन रोका जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें