त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा के रुकनापुर गांव में हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने पति समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की मां की शिकायत पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करनेे की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में 18 मई की सुबह भारत रावत की पत्नी मंजू का शव घर पर ही फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के अनुसार गला कसने से विवाहिता की मौत हुई थी।
एसएसआई लक्ष्मीकांत सोनकर ने बताया कि हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हरौली निवासी मृतका की मां रमझारा की शिकायत पर पति भारत, जेठ ऊदल व भागीरथ तथा देवर शत्रोहन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।