कस्बे में ही बृहस्पतिवार की सुबह एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के उजरवारा पुरवा निवासी मो. मुनीष अपने कुछ साथियों के साथ अपनी कार से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे किसी काम से फतेहपुर कस्बा आ रहे थे। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास कार के सामने एक बाइक सवार आ गया।
उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार मो. सहरोज, मो. राजू व मो. मुनीष गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। कार में रहे दो लोग बाल-बाल बच गए।