फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र की है। रविवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित मुश्कीनगर गांव के निकट गेट नंबर 167 के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जमा तलाशी ली मगर, जेब से कोई कागज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी।
उसके चेहरे पर जहां चोट के निशान थे, वहीं एक हाथ भी टूटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें