बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। धम्म यात्रा का शुभारंभ अपर आयुक्त ने पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। धम्म यात्रा तथागत बुद्ध पार्क श्रावस्तीनगर, लखपेड़ाबाग, बड़ेल रोड, कुशीनगर, धनोखर चौराहा, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, भीतरी पीर बटावन, पटेल चौराहा होते हुए आवास विकास में संपन्न हुई। वहीं समाजसेवी पंकज गुप्ता द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राजेश कश्यप, सुरेश चंद्र गौतम, अनिल कश्यप, राहुल, नंद किशोर, सुंदर लाल भारती, विजय कुमार गौतम, रतनलाल, मनीष कनौजिया, आदि मौजूद रहे। बंकी में चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम सिंह ने बुद्वपूूर्णिमा पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को कस्बे के महादेव तालाब पर बुद्व पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी मंदिरों को मनमोहक ढंग से सजाया विधि विधान से आरती की गई।