फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों की लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे 834 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में विद्यार्थियों की फोटो न लगाकर उनके स्थान पर मुन्नाभाइयों को परीक्षा दिलाने का मामला गत वर्षों में पकड़ में आया था। जिसको लेकर इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद काफी गंभीर है। परिषद के सचिव में प्रवेश पत्र पर फोटो अनिवार्य व उसके अपलोड करने की तिथि जारी कर कॉलेजों की मंशा पर पानी फेर दिया है। इसके लिए कॉलेजों के पास 28 फरवरी तक का अंतिम मौका है। इस अवधि में भी फोटो अपलोड न होने दशा में विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा में 66542 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हं। इसमें 66 कॉलेजों ने 834 विद्यार्थियों के फोटो आवेदन के समय अपलोड नहीं किए। इसमें हाईस्कूल के 455 व इंटरमीडिएट के 379 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिनकी प्रवेश-पत्र पर फोटो नहीं प्रिंट हो पा रही है।
यह मामला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पकड़ा तो उन्होंने कॉलेजों को ऐसे विद्यार्थियों को फोटो अपलोड करने का 28 फरवरी तक का समय दिया है। उसके बाद बिना फोटो वाले विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। गत वर्ष जिले में बिना प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाई पकड़े गए थे। जिसको लेकर विभाग इस बार काफी गंभीर है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का आदेश मिलते ही डीआईओएस ने कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्धारित तिथि तक फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि छात्रों का भविष्य खराब हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी।
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य
यूपी बोर्ड की परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं मुहैय्या कराई जा सके। इसको लेकर कॉलेजों को ऐसे विद्यार्थियों का सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। इसकी तिथि भी 26 फरवरी तक तय की गई है। जिले में हाईस्कूल के 112 व इंटरमीडिएट के नौ दिव्यांग विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनको आवश्यकता के अनुसार लेखक व स्व केंद्र परीक्षा का लाभ विभाग द्वारा परीक्षा के समय दिया जाता है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले जिन विद्यार्थियों की फोटो आवेदन में मिसिंग हैं। उन कॉलेजों को ऑनलाइन फोटो व दिव्यांग विद्यार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के लिए परिषद की साइट 28 फरवरी तक खोल दी गई है। कॉलेज उस पर फोटो व प्रमाण-पत्र अपलोड कर दें। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में कोई असुविधा न हो। इसके संबंध में कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें