फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के पांच कार्यकर्ता रक्तदान कर बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पांच लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र ने बताया कि रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अभाविप ने पिछले तीन माह से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। जिससे इस भीषण कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को रक्त की पूर्ति हो सके। इसी को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।
इसमें 100 से अधिक लोगों का रक्त परीक्षण कराया गया ताकि विषम परिस्थितियों में अगर ब्लड उपलब्ध ना हो पाए तो ब्लड डोनर्स से संपर्क करके ब्लड उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान करने वालों में अतुल वर्मा, योगेंद्र मौर्य, आदित्य श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, चंदन पटेल शामिल रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला ने एबीवीपी के इस कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर संगठन के अभिनव वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, विपिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें