बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र मेें हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया।
बंकी निवासी प्रदीप कुमार लखनऊ में कांच बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार की देर रात वह लखनऊ से बाइक से बाराबंकी लौट रहा था। तभी देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्वारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप को सीएचसी देवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार आठ मार्च को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मलूकपुर जा रहा था। इसी दौरान देवा नहर पटरी पर उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने रविवार की रात लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।