पुलिस ने मालवाहन के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामनगर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे शंकरपुर गांव के निवासी उदय कुमार सिंह के रूप में हुई है।
बाराबंकी जिले में रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर हुए सड़क हादसे में मालवाहन के चालक की मौत हो गई। इस दौरान कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। बाराबंकी बहराइच हाईवे पर सोमवार रात करीब 12 बजे रामनगर बस स्टेशन के पास तेज रफ्तार मालवाहन गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गया। मालवाहन बहराइच की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मालवाहन के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामनगर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे शंकरपुर गांव के निवासी उदय कुमार सिंह (38) के रूप में हुई है। रामनगर के एसएचओ बृजेश वर्मा ने बताया कि गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। तलाश की जा रही है।