फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : डंपर ने दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत, हादसा देख निकल गई लोगों की चीख

Wed, 06 Mar 2024 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल डाला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल डाला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति का सिर पूरी तरह से गायब हो गया तो दूसरे के शरीर के कई हिस्सों में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का नजारा देखकर लोगों की चीख निकल पड़ी।

विज्ञापन


हैदरगढ़ कस्बे से रायबरेली जाने वाली सड़क पर बड़ी नहर पड़ती है। नहर से करीब 100 मीटर आगे हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बाइक से दो लोग हैदरगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे जिन्हें डंपर रौंदते हुए चला गया। लोग मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति का सिर ही गायब था। दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाया। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों एक को अमेठी जिले का बताया जाता है। हैदरगढ़ के कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मृतकों को पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिससे वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें