फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : दोनों पैरों से दिव्यांग युवती से बहनोई ने किया दुष्कर्म, दबोचा गया

Thu, 30 Nov 2023 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में दोनों पैरों से दिव्यांग युवती से रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परिवारिक रिश्ते में पीड़िता का बहनोई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में दोनों पैरों से दिव्यांग युवती से रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परिवारिक रिश्ते में पीड़िता का बहनोई है।

विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को उसके बड़े भाई के यहां धनातिया का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में टिकरा पट्टी गांव निवासी परिवारिक रिश्ते में दामाद लगने वाला युवक सर्वेश भी आया था। शाम को घर के सामने डांस पार्टी का प्रोग्राम था। पूरा परिवार डांस देख रहा था। इसी दौरान सर्वेश घर के अंदर घुस गया और करीब 27 साल की दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें