फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, पेड़ पर बकरियों के लिए पत्ते काटते समय हुआ हादसा

Wed, 09 Apr 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते काट रहा रिजवान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया । परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरियों को चारा देने की कोशिश में एक युवक की जान चली गई। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी मोहम्मद रिजवान (40) बुधवार सुबह कादिरपुर चौराहे पर पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते काट रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान वह अचानक 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

झटका लगते ही रिजवान पेड़ से नीचे गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें