फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 करोड़ से बदेलगा शहर, लगेंगी हाईमास्क लाइटें, चौड़ा होगा हाईवे

Mon, 27 Nov 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की सूरत बदलने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। इस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक जो खाका तैयार किया गया है, उसके तहत शहर के अंदर से गुजरे हाईवे को चौड़ा करने, डिवाइडर पर लगीं हाईमास्क लाइटों को बदलने, जाम से निजात के लिए पार्किंग स्थल बनाने का काम शामिल है। यह कार्य एक माह के अंदर शुरू कर दिए जाएंगे। डीएम ने इसका जिम्मा नगर पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को सौंपा हैं और वह स्वयं भी इसकी बराबर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद शहर की तस्वीर बदलने की दिशा में कार्य कराना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के साथ बैठक कर इस ड्रीम प्रोजेक्ट को तैयार किया और अब उस पर तेजी के साथ काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन





हाईवे के चौड़ीकरण पर 10 करोड़ होंगे खर्च
असेनी मोड़ से लेकर रामनगर तिराहे तक शहर के अंदर से गुजरे हाईवे को और चौड़ा किया जाना है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। डीएम के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है।





तीन करोड़ से बनेंगे डिवाइडर
शहर के अंदर से गुजरे हाईवे को चौड़ा करने के साथ ही डिवाइडर का निर्माण भी कराया जाएगा। अभी तक जिलाधिकारी आवास के सामने से लेकर पल्हरी चौराहे तक डिवाइडर बना हुआ है। डीएम आवास से असेनी मोड़ तक और पल्हरी चौराहे से रामनगर मोड़ तक डिवाइडर नहीं है। यहां डिवाइडर बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन





एक करोड़ से लगेेंगी हाईमास्क लाइटें
शहर के अंदर से गुजरे हाईवे पर डिवाइडर बना हुआ है और इस पर हाईमास्क लाइटें भी लगी हुई हैं। लेकिन यह लाइटें 10 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं, जिसके चलते इन लाइटों को बदलकर ज्यादा प्रकाश वाली हाईमास्क लाइटें लगाई जाएगी। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



पार्किंग स्थल व शौचालय भी बनाए जाएंगे
जाम से निजात दिलाने के लिए पल्हरी चौराहे के निकट बने ऑटो स्टैंड के पास पार्किंग स्थल और शौचालय बनाए जाएगा। बालू मंडी और आलापुर से पहले भी एक पार्किंग स्थल बनेगा। इसके लिए पुरानी तहसील कॉलोनी और उद्यान पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।





ये काम भी कराने की तैयारी
- देवा रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी है।
- हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद दोनों और नाला बनाने की भी तैयारी।
- बंकी क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में चल रहा काम।
- पल्हरी चौराहे के निकट बने जेब्रा पार्क का होगा कायाकल्प।




शहर को खूबसूरत बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ कार्यों की अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सभी कार्य कराने का जिम्मा नगर पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। मेरी ओर से लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें