फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को नवाबगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे डीएम-एसपी व अन्य अधिकारियो - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान के दौरान डीएम व एसपी के सामने लखनऊ निवासी एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने सुनवाई के बजाए उसके ऊपर ही केस दर्ज कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि युवक का यह रवैया देख हरकत में आई पुलिस आननफानन उसे गिरफ्तार कर नगर कोतवाली लाई। उसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व आत्मदाह के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान लखनऊ के इंदिरा नगर के 42 ए दयाल इंक्लेव सेक्टर नौ निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शाहिल बिना प्रार्थना-पत्र के समाधान दिवस में पहुंचा। उसने असैनी मोड़ पर बने द मिलेनियम स्कूल का निर्माण उसकी भूमि पर कराने की शिकायत का निस्तारण न करने का आरोप लगाया।
उसका कहना था कि वह चक्कर काटते थक गया। मगर, न्याय मिलने की जगह पुलिस ने उलटे उस पर ही केस दर्ज कर दिया। इस पर उसे प्रार्थना-पत्र के साथ आने की बात मौजूद अधिकारियों ने कही। इसी बात पर भड़के युवक ने जेब से पेट्रोल से भरी शीशी निकाली। पहले पेट्रोल पीने लगा जब अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन

यह देख हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस युवक को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली लाई। उसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व आत्मदाह के प्रयास का केस दर्ज किया। सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि असेनी मोड़ पर स्थित द मिलेनियम स्कूल की बाउंड्रीवाल एक सप्ताह पहले गिरा दी गई थी।
इस मामले में कॉलेज प्रबंधक द्वारा नगर कोतवाली में शैलेंद्र व उसके पिता आदि पर केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में उसने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जो हरकत की उसको लेकर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। वहीं राजस्व से जुड़ा मामला होने के कारण डीएम के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें