कस्बा बड्डूपुर में इंडिया वन एटीएम के पीछे बने कमरे से चोर तीन बैटरियां उठा ले गए।
कंपनी के जोनल ऑपरेशन मैनेजर सुरेश जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं, लोनीकटरा गांव में शुक्रवार रात गांव के बाहर हाईवे किनारे बने केंद्र का चोरों ने ताला तोड़कर दिया। केंद्र प्रभारी अमर नाथ मिश्रा ने शनिवार को पुलिस से लिखित शिकायत की है। हालांकि, सीओ समीर सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, पता कर कार्रवाई कराएंगे। संवाद