फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बस से उतरते ही ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Wed, 02 Jul 2025 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी शहर में बस से उतरते ही यात्री को ट्रक ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर के देवा रोड स्थित बस स्टेशन के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस से उतरकर जैसे ही एक यात्री सड़क पर आया, देवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद घबराया चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक बैग और मोबाइल बरामद किया है, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों के विलय का मामला, फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 3 जुलाई को
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Weather in UP: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत... कुछ दिन ब्रेक लेगा मानसून, परेशान करेगी गर्मी और उमस


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बस स्टेशन के पास अनियमित रूप से खड़े वाहनों और नो-एंट्री के बावजूद शहर में ट्रक के प्रवेश के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें