फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः फार्म हाउस में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 11:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी में एक महिला को अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उसके छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रामनगर क्षेत्र के बदोसराय मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में हुई। पुलिस के मुताबिक यह फार्म हाउस लखनऊ में चिनहट क्षेत्र के निवासी बनवारीलाल यादव का है।

विज्ञापन


बनवारीलाल ने फार्म हाउस में राइस मिल भी लगा रखी है। बुधवार रात आठ बजे बाराबंकी के एक लड़के ने पीआरवी को फोन कर बताया कि उसकी कालोनी में रहने वाली एक महिला को एसयूवी सवार फार्महाउस मालिक ले गया है। उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ कर रहा हैं।
farm house owner molested a lady in lucknow

विज्ञापन

घटना स्थल पर पीआरवी पहुंची

घटनास्थल पर पीआरवी पहुंची तो फॉर्महाउस मालिक बनवारी लाल और महिला के बीच विवाद हो रहा था। इस पर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक को हिरासत में और उसकी एसयूवी को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में फार्म हाउस मालिक ने महिला से जान पहचान की बात कही।

रामनगर प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बनवारीलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें