जब तक वह कुछ समझ पातीं, दोनों बदमाश पैदल ही गली में फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने चाहे तो पता चला कि वह खराब पड़े हैं।
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गार्ड भी तैनात नहीं है। इस पर पुलिस ने नाराजगी जताई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सही कराने और गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की आसपास तलाश की।
साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैग में आठ हजार रुपये समेत कुछ कागजात थे। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।