फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलामी के बाद दिवंगत हवलदार का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। नंदनाकलां में बुधवार सुबह सेना के दिवंगत हवलदार संदीप वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। फूलों से सजे हुए सेना के कई वाहन जवान का शव लेकर गांव पहुंचे तो सभी की आंखे नम हो गई। मृतक को सैन्य सलामी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे घर तक शव पहुंचाने से लेकर अंतिम संस्कार होने तक पूरी व्यवस्था सेना के जवानों ने संभाल रखी थी। ट्रक से ताबूत उतार कर सम्मान पूर्वक सीधे दिवंगत सैनिक के घर पहुंचाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। दिवंगत सिपाही संदीप नागालैंड के दीमापुर में सेना की 104 इंजीनियरिंग बटालियन में जीडी हवलदार पद पर तैनात था।
नागालैंड से आर्मी के सिपाही इमरान व एक हवलदार मृतक का शव लेकर दिल्ली से बाराबंकी पहुंचे। जहां से बाराबंकी की यूनिट के कैप्टन अभय तिवारी, सूबेदार त्रिलोक प्रसाद, नायब सूबेदार मनजीत सिंह, हवलदार एके राय, आलम , सूबेदार एचके सिंह अमृतसर व अन्य सैन्य कर्मी सेना के वाहन से शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

जवानों ने घर पर सलामी देने के साथ अंत्येष्टि स्थल पर शस्त्र उल्टे कर मृतक सिपाही के प्रति सैन्य सम्मान प्रकट किया। बड़े भाई अशोक ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान विधायक साकेंद्र वर्मा समेत समाज के विभिन्न तबके से जुड़े लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ते हुए संवेदना व्यक्त की।
नंदना कला गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिवंगत हवलदार संदीप वर्मा के पिता वंशीधर से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार से मिलने वाली हर संभव मदद परिवार को दिलवायी जाएगी।
ट्रेन में मिला था हवलदार का शव
घर से नागालैंड में तैनात थल सेना की यूनिट में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे सैन्यकर्मी संदीप कुमार का शव ट्रेन में मिला था। बीते दिनों वह 22 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। अवकाश खत्म होने के बाद 24 जुलाई को चारबाग स्टेशन से अपनी रेजीमेंट जाने के लिए निकला था।
इसके बाद 26 जुलाई को नागालैंड से पहले एक स्टेशन डिब्रूगढ़ पर ट्रेन रुकी तो सैन्यकर्मी का शव मिला था। परिचय पत्र से पहचान होने पर थल सेना ने शव कब्जे में लेकर परिवार को इस हादसे के बारे में सूचित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें