फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 40 अस्पतालों के आवेदन निरस्त, 160 का हुआ नवीनीकरण

Sat, 21 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निजी अस्पतालों के नवीनीकरण की प्रक्रिया एक डॉक्टर, एक अस्पताल के फार्मूले में उलझकर रह गई है। इसके चलते अब तक करीब 40 अस्पतालों के आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। अभी तक महज 160 अस्पतालों का नवीनीकरण ही हो पाया है जबकि इनके लाइसेंस की वैधता समाप्त हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन


जिले में निजी अस्पतालों की संख्या करीब 277 है। इन सभी के लाइसेंस की वैधता 30 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। पहली मई से नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है पर एक डॉक्टर, एक अस्पताल के फार्मूले ने नवीनीकरण में पेच फंसा दिया है।

अब तक करीब 40 अस्पताल ऐसे पाए गए हैं जिनमें एक डॉक्टर ने कई अस्पतालों में अपनी डिग्री लगा दी जिस पर इनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अभी तक 160 अस्पताल ही विभागीय मानकों पर खरे उतरे हैं और इनका नवीनीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन


77 अस्पताल नवीनीकरण की प्रक्रिया में हैं, इनमें से अभी कई के आवेदन दो-दाे डॉक्टरों के चक्कर में निरस्त हो सकते हैं। चिकित्सा एवं पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. लवभूषण गुप्ता कहना है कि जांच के बाद जिन अस्पतालों के अभिलेख पूर्ण मिल रहे हैं, उन्हीं का नवीनीकरण किया जा रहा है। 40 अस्पतालों के अभिलेख सही नहीं पाए जाने पर उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें