बाराबंकी। पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। रविवार को भी आई जांच रिपोर्ट में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में 655 लोगों ने कोरोना की जांच कराई।
इनमें से घुंघटेर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, इसलिए पूरी तरह से सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।