फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को स्वाधीनता का अमृत महोत्सव होगा। अमृत महोत्सव जिला समिति के तत्वाधान में होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। समिति के सदस्यों ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुले मैदान में होने वाले समारोह स्थल को स्वाधीनता आंदोलन के पुरोधाओं एवं महापुरुषों के चित्र से सजाया गया है। विशाल मंच पर भारत माता का चित्र राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रम का बोध करायेगा। समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न विद्यालयों से पहुँचने वाले हजारों विद्यार्थियों की बैठने की अलग व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल की भारतीयता से ओत-प्रोत साज-सज्जा आजादी के महत्व को दर्शाती है। नगर पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। समारोह में आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मनोज का बौद्धिक सत्र भी होगा। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बाबा सत्य नारायण मौर्य भारत माता की आरती और वंदेमातरम् गायन पर राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रचारक कृष्ण कुमार और जिला कार्यवाहक सुधीर ने समिति के अन्य सदस्यों संग कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जिला कार्यवाहक ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम जिले में 19 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चले अमृत महोत्सव के विभिन्न आयोजनों का समापन समारोह है। इस अवसर पर जिला संयोजक विपिन राठौर, संतोष सिंह, तारेश्वर, नन्हे सिंह, विजय आनंद, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें