blood donation camp in dehradun secretariat
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पहली अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान रक्तदान करने वाले महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बन सकता है।
एक अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाएगा। अमर उजाला इस दिन को खास बनाने के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से शुरू होगा।
शिविर में आने वाले रक्तदानियों के खून की जांच भी जिला अस्पताल में निशुल्क की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि रक्तदान करना दुनिया का सबसे पुण्य काम है। आजकल डेंगू के चलते अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग काफी बढ़ गई।
लोगों को चाहिए कि इस जानलेवा बीमारी से मरीजों की जान बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें। एक यूनिट रक्तदान से हम चार लोगों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान के बाद शरीर में नया खून बनने से ऊर्जा का संचार होता है। शिविर में रक्तदान के लिए इच्छुक लोग खबर में दिए फोन नंबरों पर अपना पंजीकरण करा सकतेे हैं।
रक्तदान के लिए यहां कराएं पंजीकरण
रमेश वर्मा- 9336627329
अरुण पाठक-9415596916