त्रिवेदीगंज। महंगू का पुरवा गांव में 11 नवंबर को मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गांव की श्रीदेवी और जय सिंह के बीच मेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में श्रीदेवी और उनकी पुत्री सविता घायल हो गईं। वहीं, राम बहादुर और जय सिंह को भी चोटें आईं। सीओ समीर सिंह ने बताया कि श्रीदेवी की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।