फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: माती बाजार में मिला अज्ञात युवक शव

Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
माती। कस्बे में लगने वाली बाजार में एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने पहले उसे शराब पीकर लेटा समझा था। करीब दो घंटे तक न उठने पर ग्रामीणों ने उसे हिलाया। तब पता चला कि उसकी सांसें नहीं चल रही हैं। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। सीओ आफताब आलम ने बताया कि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रखवा दिया है। पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें