फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तोड़फोड़ के बाद कोर्ट परिसर में घेराबंदी तेज, बन रही बाउंड्री

Thu, 09 Apr 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार रात टिन शेड और अधिवक्ता चैंबर हटाने के बाद अब प्रशासन ने नई कोर्ट की बिल्डिंग को जाने वाले रास्तों पर बाउंड्री वॉल और गेट निर्माण का काम तेज कर दिया है, जिससे वकीलों में आक्रोश बना हुआ है। हालांकि वकीलों की नाराजगी को देखते हुए मामला गरमा सकता है। पुलिस अलर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल बार की दुकानों के सामने और करीब 50 अधिवक्ता चैंबरों के पास कुछ वकीलों ने बैठने के लिए तख्त, कुर्सियां और अन्य अस्थायी व्यवस्था कर रखी थी। मंगलवार रात प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने इस कार्रवाई का जोरदार विरोध करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और जेसीबी मशीन को वापस ले जाना पड़ा। इतना ही नहीं, वकीलों ने ट्रॉली-ट्रैक्टर से ले जाए जा रहे फर्नीचर और बांस-बल्लियों को भी रुकवा लिया। हालांकि, विरोध के बावजूद प्रशासन ने अगले ही दिन बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू कर यह संकेत दे दिया है कि कोर्ट परिसर में व्यवस्थाओं को नए सिरे से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवानी ब्लॉक के पास रास्ते के किनारे दीवार उठाई गई, जिसमें बीच में गेट के लिए स्थान छोड़ा गया है। इसके साथ ही सिविल बार परिसर में बनी दुकानों के बगल से नई बिल्डिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बाउंड्री वॉल निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें