फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपत्र दुरुस्त कराने के लिए आठ सौ वाहन स्वामियों को भेजी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधान सभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए एआरटीओ ने आठ सौ बस स्वामियों को नोटिस भेजा है। साथ ही 20 फरवरी तक वाहनों के प्रपत्र दुरुस्त कराने के निर्देेश दिए हैं। सुरक्षा कर्मियों, उड़नदस्ता टीम, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों आदि के लिए 600 छोटे वाहनों की जरूरत होगी। इसके लिए भी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने और अधिकारियों के लिए छोटे बड़े 1400 वाहनों की आवश्यकता होगी। इसके लिए एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। अब तक आठ सौ बस मालिकों को नोटिस भेज कर प्रपत्रों को 20 फरवरी तक दुरुस्त कराने और से वाहनों को निर्धारित स्थानों पर भेजने के भी सख्त निर्देश दिए हैैं।
स्कूली बसों, निजी बसों के मालिकों को नोटिस वाहनों के मानक अनुरूप सभी प्रपत्र पूरे कराने और 24 फरवरी को वाहन चुनावी ड्यूटी में भेजने का निर्देश दिया गया है। इन बसों को जीआईसी मैदान में खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव में उड़नदस्ता टीम, सुरक्षा कर्मियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों समेत अन्य टीमों के लिए 600 छोटे वाहनों की आवश्यकता होगी। इसके लिए भी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। एक दो दिन में यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि वाहनों का अधिग्रहण 24 फरवरी को किया जाएगा। सभी 1400 वाहनों को अलग अलग स्थानों पर खड़ा कराकर उन पर टोकन नंबर डलवाए जाएंगे। इन सभी वाहनों के सभी प्रपत्र जमा करा लिए जाएंगे। अगर कोई वाहन चालक बिना बताए वाहन लेकर जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें