फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से टेंट व्यवसाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। टेंट का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली साइकिल सवार को बचाने में असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें ट्राली पर सवार टेंट व्यवसायी गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की रात कोटवाधाम से कोटवासड़क मार्ग पर दरियाबाद थाना के उटवा गांव के पास हुआ। सफदरगंज क्षेत्र के खानपुर इनायतुल्लाह गांव निवासी गुल्ले रावत (28) का टेंट का व्यवसाय है। मंगलवार की रात गांव के ही रामकिशोर वर्मा की टैक्टर- ट्राली पर टेंट का सामान लोड कराने के बाद ट्राली पर ही बैठ कर जा रहा था। इसी दौरान दरियाबाद थाना क्षेत्र के उटवा गांव के पास हादसा हो गया, ट्राली असंतुलित होकर गहरी खाई में जाकर पलट गई।
हादसे में घायल को आनन-फानन में सीएचसी सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें