फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रेस्टोरेंट में मारपीट, चाकू व पिस्तौल की बट से किए वार; दो लोग घायल... नौ के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बारांबकी

सार

बाराबंकी में रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चाकू व पिस्तौल की बट से हमला करके दो लोगों को घायल कर दिया। नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रविवार शाम मामूली बात को लेकर पहले कचहरी के पास दो पक्ष में कहासुनी हुई फिर हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट पर बवाल हुआ। आरोप है एक युवक के पेट में चाकू लगा है जबकि दूसरा पिस्तौल की बट से किए गए वार में घायल हो गया। पुलिस तीन नामजद व समेत छह अज्ञात समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


हरख ब्लॉक के जरमापुर गांव निवासी आर्यन सिंह ने रविवार देर शाम शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिन में तीन बजे कचहरी के सामने नाश्ता करने गए थे। इस दौरान होटल के पास ही एक व्यक्ति से टकरा गए। उसके साथ छह-सात लोग भी थे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उसने वहां से हटने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पीछा शुरू कर दिया। 

आर्यन सिंह का आरोप है कि शाम को वह अपने साथियों के साथ लखनऊ मार्ग पर करौली कस्बे में स्थित एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने गया तो वहां पर पहुंचे आर्यन वर्मा, सचिन यादव, अरशद व तीन चार अन्य व्यक्ति ने पिटाई शुरू कर दी। आर्यन वर्मा ने सिर पर पिस्टल लगाकर धमकाया। इस दौरान सचिन यादव ने आर्यन सिंह के साथी अंकित दुबे पर चाकू से बाहर कर दिया जो पेट में बाई तरफ लगा। जबकि पिस्तौल की बट के प्रहार से आर्यन सिंह का सिर फूट गया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों को चोट लगी है। चाकू मारने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आर्यन वर्मा, सचिन यादव और अरशद को नामजद करते नौ के खिलाफ हुए केस दर्ज की की जांच की जा रही है। सीसीटीवी रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें