फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र व मजदूर की मौत, दो घायल

Mon, 10 Feb 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में सीतापुर जिले के छात्र व मजदूर की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। सिर में गंभीर चोट मौत का कारण बनी। देर शाम सीतापुर से पहुंचे परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र में बजगहनी से भगवतीपुर जाने वाली सड़क पर अचानक दो बाइकें टकराईं तो राहगीर चौंक पड़े। सड़क पर खून से लथपथ पड़े चार युवकों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल करनी शुरू कर दी। पुलिस चारों को सीएचसी घुंघटेर ले गई जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों की पहचान सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के घुरेहटा गांव निवासी अनूप कुमार (23) और अटरिया थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (18) के रूप में हुई। भानपुर निवासी रोशन सिंह (18) व बाराबंकी के ही घुंघटेर थाना क्षेत्र के बिहारपुरवा मजरे बेहटा निवासी धर्मेंश (18) घायल हैं।
विज्ञापन


अखिलेश इन दोनों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सीतापुर जिले की सीमा पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे थे। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसएचओ घुंघटेर बेचू सिंह ने बताया कि अखिलेश कुमार इंटर के छात्र थे जबकि अनूप मजदूरी करते थे। दोनों के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें