फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से मरने तक पीटा... पुलिस कर रही जांच

Sun, 04 May 2025 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में आरोपियों ने क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला कर दिया। सरिया-डंडों से उसे मरने तक पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर रात आरोपियों ने एक फार्मासिस्ट की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को क्लीनिक में घुसकर अंजाम दिया गया। घटना सीसीटीवी में न कैद हो इसलिए पहले सीसीटीवी तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।   

विज्ञापन


घटना मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव की है। क्षेत्र के ही डडियम गांव निवासी सत्येंद्र मौर्य (30) की देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सत्येंद्र डीफार्मा करने के बाद मलौली में क्लीनिक चलाता था। रात में भी वहीं रुकता था। 

क्लीनिक में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए

देर रात कुछ लोग पहुंचे। क्लीनिक खुलवाकर डंडों एवं सरिया से हमला बोल दिया। उसे तब तक पीटा जब तक कि वह मर नहीं गया। आरोपियों ने इससे पहले क्लीनिक में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें