फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने दी जान

Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना में 22 वर्षीय युवती ने लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसके साथ स्टेशन आने वाले युवक व अन्य दो युवतियों से पूछताछ की। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

दरियाबाद से दिल्ली जाने के लिए एक युवक के साथ तीन युवतियां स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक युवती अचानक लखनऊ की ओर से आ रही 22425 अयोध्या–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूद गई। तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की पहचान बदोसराय थाना क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी रंजीता के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद मसौली की प्रिंसी और मवई थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव की साजिया बानो ने पुलिस को बताया कि वे अयोध्या एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाली थीं। रंजीता को भी काम पर लगवाने के लिए प्रिंसी अपने साथ लाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को यह भी बताया गया कि मृतका का जीजा नोहरेपुर निवासी पिंटू स्टेशन पर मिलने आया था। टिकट लेने के लिए रंजीता और एक अन्य युवती प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गई थीं और पिंटू उन्हें छोड़कर निकल गया। उसी समय वंदे भारत ट्रेन के गुजरने का सिग्नल हुआ। ट्रेन हॉर्न देती हुई स्टेशन से गुजर रही थी, तभी रंजीता ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, लेकिन उनके बयान बार-बार बदलने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से मृतका के परिजनों को सूचना दे दी। घटना के बाद स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई। आरपीएफ ने शव को हटवाकर ट्रैक क्लियर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें