फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साथियों के साथ कल्याणी नदी में नहा रहा युवक डूबा

Thu, 24 Apr 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कल्याणी नदी में युवक के डूबने के बाद लगी स्थानीय लोगों की भीड़।  संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जहांगीराबाद में बुधवार को साथियों के साथ कल्याणी नदी में नहा रहा युवक डूब गया। बताया जाता है कि वह नशे में था, इसलिए पानी की थाह नहीं पा सका। मगरमच्छ के डर से गोताखोरों ने नदी में उतरने से इन्कार कर दिया। आखिरकार लखनऊ से एसडीआरएफ बुलाई गई। युवक लापता है।
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी सीताराम (40) अपने हिस्से की जायदाद बेचकर लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेराहरा में अपनी रिश्तेदारी में आया-जाया करते हैं।

बुधवार को सीताराम अपने रिश्तेदार विकास व अदिति के साथ गदाईपुरघाट कल्याणी नदी पर गए थे। वहां तीनों ने शराब पी फिर नहाने के लिए नदी के किनारे गए। विकास को तैराकी न आने के कारण नदी में जहां कम पानी था, नहाने लगा और इसी दौरान सीताराम ने भी कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गए।
विज्ञापन


घबराए विकास ने यह सूचना सीताराम के भांजे हावपुर बरुवा थाना फतेहपुर निवासी दीपक कुमार को दी। दीपक की सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि नदी में डूबे युवक को खोजने के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ को बुलाया है। सीताराम अविवाहित हैं। उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें