फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में दिव्यांग और किसान ने दम तोड़ा

Thu, 24 Apr 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दिव्यांग व किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदरासी गांव निवासी दिव्यांग कुब्रेश चंद्र (38) मंगलवार देर शाम बड्डूपुर क्षेत्र से सत्संग सुनकर इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में नांदकुई गांव के पास उनकी ट्राईसाइकिल खेत में पलटी मिली। राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो वह मृत अवस्था में थे।

कुब्रेश के भाई कमलेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि या तो ट्राईसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना देवा कोतवाली क्षेत्र की है। उमरी गांव के किसान अमरेश (22) बुधवार सुबह बाइक के पीछे धनिया बांधकर बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे। देवा-चिनहट मार्ग पर ग्वारी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से धक्का मार दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अमरेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अमरेश का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें