हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर नकदी व जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए।
थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम सरायं चंदेल निवासी सियाराम यादव के घर बुधवार की देर रात घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 18 हजार रुपये नकद, सोने, चांदी के जेवरात व कपड़ा मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय सियाराम अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह जब सियाराम के घर की महिलाएं घर के अंदर गई तो उन्हें चोरी होने के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अमरनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।