फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज मास्टर ट्रेनर्स ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वाहन न मिलने से नाराज मास्टर ट्रेनर्स ने नवीन सब्जी मंडी परिसर में शुक्रवार सुबह जमकर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि ईवीएम एक महत्वपूर्ण मशीन है इसको बिना साधन गंतव्य तक ले जा पाना संभव नहीं है। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने नाराज कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं, कर्मचारियों को ईवीएम के विषय में विस्तृत जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए करीब 68 मास्टर ट्रेनर्स लगाए गए हैं जो ब्लॉक, तहसीलों, नगर पंचायतों, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट में शिविर लगाकर लोगों को ईवीएम से किस प्रकार से वोट दिया जाना है, की जानकारी देना था। यह सभी मास्टर ट्रेनर्स शुक्रवार सुबह नौ बजे नवीन सब्जी मंडी पहुंच गए लेकिन इनके गंतव्य तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वाहन मुहैया नहीं कराया गया तो इसकी जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स/ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड-एक एनके यादव को देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलतेे ही एसडीएम सदर शिवसहाय अवस्थी, सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह, शहर कोतवाल रामपाल यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने नाराज मास्टर ट्रेनर्स से वार्ता की और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तब जाकर नाराज मास्टर ट्रेनर्स शांत हुए और गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस मौके पर केपी सिंह, एमएस श्रीवास्तव, ओपी वर्मा, अर्जुन सिंह, एके शर्मा, वीबी सिंह, एके त्रिवेदी, जेएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें