फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी सेवाएं ठप, नहीं हुए एक्स-रे

Tue, 19 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल का असर व्यापक होता जा रहा है। अब इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। लैब टेक्नीशियनों के हड़ताल में शामिल हो जाने से सोमवार को जिला अस्पताल की एक्स-रे, नेत्र व पैथालॉजी सेवाएं ठप रहीं। इससे मरीज ब्लड बैंक व एक्स-रे रूम के बाहर घंटों बैठे रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल और भी व्यापक हो गई है। इसका असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। सोमवार को ब्लड बैंक की पैथालॉजी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इस दौरान न तो कोई जांच की गई और न ही लोगों को पूर्व की गई जांच की रिपोर्ट दी गई। इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पल्हरी गांव निवासी रुकैया ने तीन दिन पहले खून की जांच कराई थी। सोमवार को वह रिपोर्ट लेने के लिए आई थीं, लेकिन उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। अभय नगर निवासी सीता सिंह की तबियत कई दिनों से खराब चल रही है। डॉक्टर ने उन्हें खून की जांच कराने के लिए लिखा है। सोमवार को वह जांच कराने के लिए गईं, लेकिन हड़ताल पर रहे लैब टेक्नीशियनों ने जांच करने से मना कर दिया। यही दशा एक्स-रे कराने वाले मरीजों की भी रही। जांच कराने के लिए आए मरीज एक्स-रे रूम के बाहर ही बैठ कर घंटों अपनी पारी का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कुर्सी से आए गनेश ने बताया कि वह एक्स-रे कराने के लिए आए हैं। दो घंटे से बैठे हैं, लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया है। देवां क्षेत्र से आए असलम ने बताया कि एक्स-रे नहीं किया जा रहा है, जिससे कई मरीज यहां पर बैठे हैं। कर्मियों ने बताया कि एक्सीडेंटल व पुलिस केस के ही एक्स-रे किए जा रहे हैं। नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों की आंख की जांच नहीं की गई, जिससे मरीज निराश ही लौट गए।
विज्ञापन


इंसेट
लैब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एक्स-रे और पैथालॉजी का कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी रही हैं। इस संबंध में शासन से आवश्यक दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. सर्वेश सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें