फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`100 की खातिर मां-बेटे का कत्ल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। क्षेत्र के जाटा बरौली गांव में रविवार रात को सौ रुपये के लिए दो भाइयों ने अपने चचेरे भाई और चाची को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। मगर पुलिस कह रही है कि शराब के नशे में झगड़ा होने पर ये घटना हो गई। मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन

ग्राम जाटा बरौली में विधवा लज्जावती गौतम (65) अपने पुत्र कमलेश और दिनेश के साथ रहती थी। बताते हैं कि कमलेश ने अपने चचेरे भाई अनिल गौतम से कुछ दिन पहले सौ रुपये उधार लिए थे। रविवार रात नौ बजे अनिल ने कमलेश से अपने सौ रुपये का तगादा किया। इस पर कमलेश ने असमर्थता जताते हुए दीपावली के बाद रुपये लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में गालीगलौज होने लगी। तभी अनिल का भाई सुनील गौतम लोहे की रॉड लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों भाई कमलेश को पीटने लगे। मां लज्जावती बचाने दौड़ी तो दोनों ने उसे भी रॉड से जमकर पीट दिया। इससे मां-बेटा मरणासन्न हो गए। जिसके बाद अनिल और सुनील भाग गए। घटना के वक्त लज्जावती का छोटा पुत्र दिनेश गांव में ही पालेसर पर काम कर रहा था। खबर पाकर वो मौके पर पहुंचा और मां व भाई को वाहन से जिला अस्पताल ले गया। मगर वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सतरिख एसओ श्रीधर पाठक का कहना है कि दोनों चचेरे भाई शराब के नशे में थे। शराब पीने के लिए सौ रुपये को लेकर झगड़े में ये घटना हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें