फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाघ एक्सप्रेस में छह यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर जीआरपी ने रविवार सुबह बाराबंकी स्टेशन पहुंचने पर इन लोगों को बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ये सभी दीपावली पर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

काठगोदाम से गोरखपुर जाने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार सुबह लखनऊ से आगे बढ़ी तो एक बोगी में कुछ लोगों को बेहोश देख अन्य यात्रियों ने कंट्रोल रूम को फोन से सूचना दी। ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने उस बोगी से छह लोगों को बेहोशी की हालत में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को अर्द्धबेहोशी की हालत में इन लोगों ने अपना-नाम पता बताया। जीआरपी के मुताबिक, राजदेव निवासी ग्राम नहरवां थाना विशुनपुरा कुशीनगर, रामदेव यादव निवासी ग्राम अमादिरपुर थाना विशुनपुर, रवींद्र निवासी ग्राम व थाना बनकटा, देवरिया, बृजेश रावत निवासी ग्राम साढ़े मऊ थाना फतेहपुर बाराबंकी, प्रकाश निवासी मदनापारी बुलकिया थाना रामपुर कारखाना देवरिया और शिवनाथ निवासी ग्राम पटखा थाना पांचडीह बलिया जहरखुरानी का शिकार हुए हैं। इनमें बृजेश अल्मोड़ा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। जीआरपी के मुताबिक, इन लोगों के पूरी तरह से होश में नहीं होने के कारण ये नहीं पता चल सका कि जहरखुरानी कहां हुई? और बदमाशों ने कितनी रकम व सामान लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें